चंदौली, फरवरी 21 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा और हाइवे मार्ग पर जगह जगह नाला और सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण जाम की स्थिति हो जा रही है। सीओ स्नेहा तिवारी और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने पैदल भ्रमण करते हुए रोड से अतिक्रमण हटवाये। तीन दिन के अंदर सभी को सड़क और पटरी खाली करने के निर्देश दिया। चेताया कि पालन नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहा और कस्बा में भ्रमण करके रोड पर लगी ठेला, पटरी दुकानदारों को हटवाया। रोड और नाला पर दुकान लगाने वालों को चेताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...