झांसी, फरवरी 2 -- हर घर नल योजना से जिन घरों में पानी का कनेक्शन अब तक नहीं था वहां पहुंचाया जाना था। इसके लिए आपके अपने हिन्दुस्तान ने कुछ पड़ताल की। इसमें कस्बा सकरार में देखा कि यहां अब भी कई लोग ऐसे है जो योजना से जुड़ चुके है पर पानी नहीं पहुंचा है। साथ ही पाइप के लिए खोदी गई सड़क जस की तस नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर मंत्री को आना चाहिए और वह देखें कि यहां की हालत बेहद खराब है। कई बार खोदी गई सड़क की शिकायत की गई है पर अब तक सड़क ठीक नहीं की गई है। बताया कि नई बस्ती में पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी थी जिसमें चार चार इंच के गड्ढे हो गए है। वहीं नलों से पानी टपकने का भी अभी तक सभी को बेसब्री से इंतजार है। ग्रामीणों ने कहा कि कई लोग आश्वासन तो देते है पर धरातल पर काम नहीं होता है। घरों में पानी आने का अब बेसब्री से इंतजार है।

हि...