बलिया, जुलाई 28 -- बलिया। शहर के अलावा कस्बा और गांव के शिवालयों में भगवान शंकर के प्रिय महीना और प्रिय दिन सावन के तीसरे सोमवार को उत्साह के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक सहित तमाम अनुष्ठान कराए। रसड़ा हिसं के अनुसार सावन माह के तीसरे सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना व बाबा को जलाभिषेक करने के लिये श्रद्धालुओं का रेला सुबह से ही उमड़ा रहा। ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर लम्बी कतार में खड़े श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवतियों व युवाओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के गूंज व भक्ति भावना से सराबोर रहा। श्रद्धालुजन तमसा नदी में स्नान ध्यान के बाद भूगर्भ में स्थित बाबा को जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर बाबा को भांग, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ा कर लोक मंगल की कामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.