पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- अस्कोट। कस्तूरी मृग विहार में देर रात तक जंगल में आग लगी रही। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। अभी भी कुछ हिस्सों में आग लगी हुई है। मिर्थी, खोलियागांव, सिरथाम, गरसौली, दारती में भी जंगल आग से धधकते रहे। अस्कोट का अधिकांश वन क्षेत्र कस्तूरा मृग के लिए संरक्षित है। स्थानीय तरूण पाल ने बताया कि बीते चार दिनों से अस्कोट वन रेंज के जंगलों में आग धधक रही थी। आमजन के आक्रोश के बाद पांचवे दिन वन विभाग ने आग बुझाने का प्रयास किया। कहा कि कुछ इलाकों में तो आग बुझा दी गई है, लेकिन अब भी कुछ जंगल आग से धधक रहे हैं। पाल ने कहा कि कस्तूरी संरक्षित वन क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं होना चिंताजनक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.