चतरा, मई 17 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में किया गया। जिसका आयोजन प्राधिकार सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर किया गया। इस दौरान अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से छात्राओं को नालसा ( मानव तस्करी एवं वाणिज्य यौन शोषण से पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, साइबर क्राइम एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकार मित्र ने बताया कि दुर्घटना के पश्चात सड़क जाम करना या तोड़ फोड़ करना असंवैधानिक है। दुर्घटना से हुई क्षतिपूर्ति के लिए आपदा प्रबंधन योजना के तहत दावा वाद किया जा सकता है। मौके पर विद्यालय के वार्डेन सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.