चतरा, फरवरी 18 -- गिद्धौर प्रतिनिधि । प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की लगभग 70 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सकों की टीम जीएनएम रंजू कुमारी व फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने बच्चियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई व रक्तचाप की जांच की। इस दौरान कई छात्राओं को पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया।किशोरावस्था में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं, ताकि छात्राओं का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.