चतरा, जनवरी 29 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन परिसर में बुधवार को सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बाँकिरा ने किया। इस मौके पर विद्यालय की वार्डन बबली यादव, एकांउटेट पूजा कुमारी, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी प्रभाकर कुमार विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मीना देवी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे । बैठक में अधिक से अधिक योग्य बच्चियों के नामांकन को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस मौके पर बीडीओ सोमनाथ बाँकिरा ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों और अनाथ या एकल अभिभावक वाली बच्चियों को प्राथमिकता दी जाए इस बात का ध्यान रखा जाए ।मौके पर वार्डन बबली यादव ने ग्रामीणों और अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी।

ह...