दुमका, फरवरी 22 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। बरमसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर तीन दिवसीय काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन दिवसीय काउंसलिंग प्रक्रिया में शनिवार को अंतिम दिन पहुंचे शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम ने उपस्थित छात्राओं से खुद काउंसलिंग करते हुए योग्य छात्राओं का चयन किया। उक्त मामले में बताया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए कुल 181 आवेदन डाले गए थे जिसमें पहले दिन 33 आवेदकों का काउंसलिंग किया गया, जबकि दूसरे दिन 77 एवं तीसरे दिन 45 छात्रा सहित कुल 155 छात्राओं का काउंसलिंग की गई। इस संबंध बताया गया कि काउंसलिंग में गरीब, असहाय एवं जिन बच्चियों के माता ,पिता अथवा दोनों नहीं है। उन्हें प्राथमिकता देते हुए चयन की जा रही है। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकार...