बोकारो, फरवरी 21 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर गोमिया से शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया में सत्र 2026-27 के नामांकन प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया। बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में वर्ग 06 में कुल 75 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें एससी के लिए 06, एसटी के लिए 10, अल्पसंख्यक के लिए 06, ओबीसी के लिए 34 तथा बीपीएल श्रेणी के लिए 19 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। बीडीआसे ने कहा कि प्रखण्ड अंतर्गत आर्थिक रूप से पिछड़ी, वंचित, अनाथ एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र की बालिकाओं का नामांकन कराना प...