गोड्डा, दिसम्बर 6 -- सुन्दरपहाड़ी, एक संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुंदर पहाड़ी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन टी पी सी) के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सोहनलाल मुंडेल और राजेंद्र प्रसाद कुमावत ने छात्राओं को तंबाकू के विषैले प्रभावों और आर्थिक बोझ के बारे में विस्तार से बताया। पदाधिकारी मुंडेल ने बताया कि वैश्विक महामारी का एक प्रमुख कारण है, जो हर साल 54 लाख लोगों की जान ले लेता है। विकासशील देशों में इन मौतों का 80% से अधिक हिस्सा आता है। भारत में स्थिति और भी भयावह है, जहां हर साल 10 लाख से अधिक लोग तंबाकू संबंधी बीमारियों से मरते हैं। मुंह के कैंसर के मामलों में भारत विश्व में सबसे ऊपर है, जहां 90% केस तंबाकू उपयोग से जुड़े हैं। लगभग 50%...