बेगुसराय, नवम्बर 24 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सोमवार को एसडीएम राकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में छात्राओं की कमी देखकर नाराजगी जाहिर की। एचएम को फटकार लगाते हुए एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य निर्माण के उद्देश्य से कस्तूरबा विद्यालय पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये का खर्च किया जाता है। इन्हें भोजन, वस्त्र, पुस्तकें, दैनिक उपयोग की सामग्रियां, चिकित्सा सुविधा, आवासीय व्यवस्था आदि देकर आत्मनिर्भर बनाने की महत्वाकांक्षी योजना सरकार चला रही है परंतु उपस्थिति कम होना और अनुशासन की घोर कमी सरकार का उद्देश्य को बाधित करता है। उन्होंने एचएम और वार्डन दोनों को सख्त निर्देश दिया कि विद्यालय स्थापना की मूल भावना और सरकारी निवेश के ...