फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- शमसाबाद। कस्तूरबा विद्यालय रजलामई में 100 छात्रायें पंजीकृत हंै। इसमें 86 इस समय उपस्थित हैं। गुरुवार दोपहर छात्रा रंगोली को बुखार आने के कारण चक्कर आ गया और इससे उसकी तबीयत खराब होगयी। विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी जानकारी छात्रा के पिता को दी। वह विद्यालय पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाये। पिता ने बताया कि बेटी बीमार हो गयी है। विद्यालय में दो और छात्रायें मानवी और कृति भी बीमार हैं। उनके परिजन उन्हें घर ले गए हैं। शिक्षिका भावना ने बताया कि वार्डेन छुट्टी पर हैं। रंगोली को चक्कर आ गया था। उसके पिता को सूचना दी गयी थी। इसलिए वह घर ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.