शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- बेसिक शिक्षा विभाग और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की योजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्थाओं, निरीक्षण प्रगति और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने एबीएसए से विद्यालयों में पठन संस्कृति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र उपलब्ध कराने और पुस्तकालय विकसित करने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए कहा कि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। फरवरी माह में हुए निरीक्षण की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। कस्तूरबा विद्यालयों की समीक्षा में सीसीटीवी संचालन, रोटी बनाने की मशीन, वा...