नोएडा, नवम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले के तीनों कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसकी शासन से अनुमति मिल चुकी है। इस पर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकेंगी। अधिकारी के मुताबिक जेवर, दादरी और दनकौर में कस्तूरबा विद्यालय संचालित किए गए हैं। यहां छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए तीनों विद्यालयों के मैदान में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से भी अनुमति मिल गई है। अब निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। चयनित कंपनी द्वारा ओपन जिमा का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में ओपन जिम के 10 उपकरण लगेंगे। बेसिक शिक्षा अधिक...