मेरठ, अप्रैल 5 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। सरूरपुर की घटना के बाद शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जिले के कस्तूरबा विद्यालयों की जांच की तो कई स्कूलों में खामियां पाई गईं। टीम ने लापरवाही पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मवाना के विद्यालय की सुरक्षा में सिर्फ एक चौकीदार मवाना। डीएम द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार दोपहर मवाना की तहसील रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, इस कारण पीछे की दीवार टूटी है। परिसर की बाउंड्री वाल करीब छह फुट ऊंची है, टीम ने उस पर नुकीले तारबंदी कराने की बात कही। वार्डन ने बताया कि विद्यालय में दिन में दो होमगार्ड ड्यूटी पर रहते है, जबकि रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.