कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षक समेत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कुल 33 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को कंपोजिट विद्यालय रवींद्रनगरधूस विद्यालय परिसर में आवेदकों की काउंसलिंग की गई। चार टेबल पर आयोजित काउंसलिंग में कुल 33 पद के सापेक्ष 148 महिला आवेदकों ने पहुंचकर अपने प्रमाणपत्रों की जांच कराकर काउंसलिंग कराई है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य व थानाध्यक्ष रवींद्रनगरधूस विनय कुमार मिश्रा ने पहुंचकर काउंसलिंग का जायजा लिया। जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिका शिक्षिका, अंशकालिका शिक्षिका, लेखाकार समेत चपरासी व चौकीदार तथा मुख्य रसोइया व सहायक रसोइया आदि कर्मचारियों के लिए पिछले नवंबर महीने में विज्ञापन निकाला गया था। कुल 33 पद के सापेक्ष कुल 321 महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.