दुमका, जनवरी 21 -- रामगढ़ ,प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सत्र 2026- 27 का नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। वार्डन से मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ में जिला कार्यालय से मिले आदेश पर वर्ग छह, अष्टम एवं वर्ग नवम में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र के साथ माता समिति बैठक की छाया प्रति, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, बीपीएल होने की स्थिति में बीपीएल सत्यापित का प्रमाण पत्र, दिव्यांग की स्थिति में दिव्यांग का प्रमाण पत्र, अनाथ या एकल अभिभावक होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति, टीसी की छाया प्रति, इत्यादि अनिवार्य है। वर्ग छह में कुल रिक्त 75, वर्ग अष्टम में कुल 01 तथ...