घाटशिला, दिसम्बर 16 -- गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के गालूडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर फोर्म वितरण बीआरसी से शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को मिलना शुरू हो जाएगा। जिसमें छठी कक्षा के लिए 75 छात्राओं का नामांकन होना है। जिसमें एसटी 31,एसी 5, ओबीसी 19,जेनरल 19 और माइनिटी 1 छात्रा को नामांकन लेना है।इसका अंतिम तिथि 10 फरवरी तक फार्म जमा कर देना है।वार्डेन ने कहा कि प्रथमिकता के अनुसार सबर,अनाथ,एकल,विशेष आवश्यकता जो स्वंय अपना कार्य कर सकता है और आर्थिक कमजोर बच्चों को नामांकन पर विशेष फोकस रहेगा।उन्होंने कहा कि नामांकन को लेकर अभिभावक बैठक, जनप्रतिनिधि बैठक,शिक्षक, संयोजिका,सीआरपी,बीआरपी और एसएमसी की बैठक होगी। इसके बाद चयन समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...