जामताड़ा, जनवरी 10 -- कस्तूरबा में चला जागरूकता अभियान छात्राओं ने ली शपथ कुंडहित, प्रतिनिधि। शनिवार को कुंडहित के लखीबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बाल विवाह के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से छात्राओं को जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कम उम्र में विवाह करने से क्या-क्या नुकसान होता है। कार्यक्रम में मौजूद गुड नाइट के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने बताया कि बाल विवाह से संबंधित समस्या के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है वही लोगों को इसके दुष्परिणामों सेबी अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने आमलोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से उपस्थित छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.