गिरडीह, मार्च 18 -- गावां। गावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय माल्डा में वर्तमान में सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा 5,67,67,377 रुपए की लागत से अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में भारी लापरवाही, घटिया ईट, घटिया बिजली तार आदि का प्रयोग किया जा रहा है। भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप है। लोगों की शिकायत पर कांग्रेस नेता मरगूब आलम विद्यालय के निर्माण स्थल पर पहुंचे व विद्यालय में काम करवा रहे मुंशी से पूछताछ की। उन्होंने निर्माण स्थल की मापी भी की तो तय प्राक्कलन में काफी भिन्नता पाई गई। वायरिंग में घटिया व कमजोर तार का प्रयोग किया जा रहा था। ईंट का स्तर भी निम्न था। मरगूब आलम ने ईट आदि के बिल की मांग की। कार्य स्थल पर कुछ भी मौजूद नहीं था। कार्यस्थल पर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.