धनबाद, फरवरी 21 -- बलियापुर। पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। विधायक चंद्रदेव महतो ने छात्राओं से हर क्षेत्र में आगे आने की बातें कही। विधायक महतो ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया। 400 मीटर रिले रेस में राखी कुमारी, खुशी कुमारी, पूनम कुमारी व प्रतिमा कुमारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी स्पर्धा के जूनियर ग्रूप में राजश्री महतो, खुशी कुमारी, क्रांति कुमारी व संजु कुमारी ने बाजी मारी। बीइइओ रीना कुमारी, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, सीआरपी तरणी रवानी, वार्डेन मधुमिता कुमारी, मोनिका भट्टाचार्य, सरिता कुमारी, रीना कुमारी, सुनिता कुमारी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...