बोकारो, फरवरी 19 -- फुसरो, प्रतिनिधि। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में बुधवार को मातृ पितृ पूजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रमुख राजेंद्र पांडे तथा सह प्रमुख नंदिनी दीदी थी। कार्यक्रम श्याम परिवार द्वारा आयोजित किया गया। शुरुआत सचिव धीरज कुमार पांडे, प्रधानाचार्या रूमी सरकार एवं माताओं द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बहन इरम फातिमा ने बताया मातृ-पितृ सम्मान समारोह (या मातृ-पितृ पूजन दिवस) मुख्य रूप से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने, माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। ताकि हम अपने माता-पिता के सेवा भाव को कभी ना भूले और उसे जीवन पर्यंत याद रखें। श्याम परिवार चास से आई श...