बोकारो, जनवरी 28 -- करगली। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में कक्षा दशम की छात्राओं का दीक्षांत सह स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 44 छात्राओं का सम्मानपूर्वक उच्च शिक्षा हेतु विदाई दी गई। समारोह मे अतिथि के रूप में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आरती सिंह के द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प चढ़ाया गया। वहीं प्रथम चरण में कक्षा नवम की बहनों द्वारा अतिथि एवं कक्षा दशम की बहनों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बहनों ने नाटक, नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा दशम की बहनों को कई प्रकार के खेल खिलाए गए। प्रधानाचार्य रूमी सरकार व विप्रस सचिव धीरज कुमार पांडेय ने संबोधित किया। संचालन प्रमुख संजू ठाकुर सह प्रमुख निशा प्रिया की देखरेख में कक्षा नवम की बहन इरम फातिमा द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.