लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- क्षेत्र के बिजुआ ग्राम बस्तौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान' के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती को प्रणाम व माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना समाज और राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराई गई यह सुविधा छात्राओं की शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी और वे आगे चलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बच्चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.