साहिबगंज, जनवरी 19 -- तीनपहाड़। राजमहल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को परखने के लिए मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 12वीं के 20 छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में हिंदी ,गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, तथा सामाजिक विषय के प्रश्न पूछे गए थे । इसका उत्तर दो घंटा के अंदर छात्राओं को देना था। विद्यालय की वार्डन ने बताया इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सीखने की क्षमता का आकलन करना है। जल्दी ही परिणामों की घोषणा की जाएगी । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर मारग्रेट हेम्ब्रम, बबीता कुमारी, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.