देवघर, नवम्बर 14 -- सारठ। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान सबसे पहले चाचा नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद नृत्य, संगीत, भाषण ,वाद विवाद समेत विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्डेन अरुणा राय ने सभी बच्चों को पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। परन्तु बच्चों के प्रति उनकी लोकप्रियता के कारण उनके चाचा नेहरू के मरणोपरांत 14 नवंबर को उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सामाजिक व कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.