प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की कमी पूरी हो गई है। पिछले दिनों 48 रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की प्रक्रिया की गई, जिसमें 47 पदों पर आवेदन आए, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया। बुधवार को विकास भवन में डीडीओ जीपी कुशवाहा के कक्ष में इनकी काउंसलिंग को पूरा किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग से भी अधिकारी मौजूद थे। 47 नियुक्ति में 30 पद शिक्षकों के थे, जबकि शेष 17 पद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के थे। इसमें पूर्णकालिक शिक्षक के 12 पद थे, जिनका विज्ञान, गणित, हिन्दी, समाजिक विषय व अंग्रेजी विषय के लिए चयन किया गया। इन्हें 25410 रुपये मानदेय दिया जाएगा। जिन्हें वहीं छात्रावास में रहना होगा। जबकि शेष पद अंशकालिक शिक्षकों के थे, जिसमें कला-क्राफ्ट, संगीत, गृह विज्ञान, कंप्यूटर के 12 पद थे। इन्हें दिन में...