मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। सरुरपुर ब्लाक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से तीन छात्राओं के लापता होने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही, शिथिलता पाई गई है। इस मामले में सीडीओ और एडीएम प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर डीएम डा.वीके सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रभारी वार्डन रीना, पूर्णकालिक शिक्षिका बिन्दिया की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमे का आदेश दिया है। इसी मामले में बीएसए आशा चौधरी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नेमपाल सिंह को भी लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) अजय कुमार को अन्यत्र ट्रांसफर का आदेश दिया गया है। डीएम डा.वीके सिंह ने कहा कि यह मामला गम्भीर अनियमितता, शिथिल पर्यवेक्षण और लापरवाही का पाया गया है। कस्तूरबा गांधी आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.