एटा, अक्टूबर 8 -- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिले में बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत बुधवार को ब्लॉक जैथरा के गांव मुइउद्दीनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा रिंकी पुत्री डिप्टी सिंह को एक दिन का सांकेतिक डीएम बनाया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने छात्रा रिंकी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। तथा उसे आगे की पढ़ाई में निरंतर प्रगति करने एवं भविष्य में वास्तविक रूप से जिलाधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। छात्रा ने एक दिन के लिए डीएम का कार्यभार संभालते हुए प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने छात्रा को शासन-प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका के महत्व से परिचित कराया। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.