मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। जनपद में संचालित नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को नए स्टाफ की पदस्थापना की गई। इस क्रम में कुल 18 नए शिक्षकों, 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा बालिका छात्रावासों के लिए 10 रसोइयों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि इस पदस्थापना से विद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि नए शिक्षकों की तैनाती से छात्राओं की पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी, वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व रसोइयों की नियुक्ति से छात्रावासों की दैनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुचारु रूप से संचालित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.