शामली, जनवरी 29 -- शामली,संवाददाता। जिले में पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को शैक्षिक एवं ऐतिहासिक पयर्टन स्थलों का एक दिवसीय भ्रमण का अवसर मिलेगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक द्वारा फरवरी माह में बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिले में चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि बालिकाओं को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य की भौगोलिक स्थिति, प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी प्रत्यक्ष रूप से मिल सके। शासन का मानना है कि इससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा और उनमें इतिहास व संस्कृति के प्रति रुचि विकसित होगी। भ्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.