चतरा, फरवरी 21 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर शनिवार को मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लिगल लिट्रेसी क्लास सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा छात्राओं को मानव तस्करी, मौलिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकार मित्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी भारतीय नागरिक हैं इसलिए हमें भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए एवं पर्यावरण संरक्षण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.