हजारीबाग, फरवरी 5 -- बड़कागांव प्रतिनिधि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़कागांव में प्रखंड स्तरीय नामांकन समिति की बैठक हुई। बीपीएम धनंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। वर्ष 2026- 27 में वर्ग 6 में नामांकन को लेकर की गई। जिसमें 4 फरवरी 2026 से नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक है। इस संबंध में विद्यालय के वार्डेन सह शिक्षिका किरण कुमारी ने कहा कि वर्ष 2026-27 में वर्ग छठा में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। कुल 75 बच्चियों का नामांकन होना है जिसमें एसटी में 7, एसी में 11, ओबीसी में 30 माइनॉरिटी 8, बीपीएल एवं सामान्य में 19 का नामांकन होगा। इसके लिए विद्यालय की तरफ से बड़कागांव प्रखंड में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष राजू मुंडा...