देहरादून, फरवरी 22 -- फोटो देहरादून। सर्वोदय मंडल, देहरादून की ओर से रविवार को कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कस्तूरबा मात्र गांधी जी की पत्नी ही नहीं थीं, बल्कि उनकी अपनी एक विशिष्ट पहचान थी। गोष्ठी में हरबीर सिंह कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, हरजिंदर सिंह और जसपाल सिंह दुग्गल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के जीवन में कस्तूरबा की भूमिका आधार स्तंभ की तरह थी, उनके बिना गांधी अधूरे थे। वक्ताओं ने याद किया कि भले ही गांधी जी अहिंसावादी थे, लेकिन प्रारंभिक वर्षों में वह कस्तूरबा के प्रति कठोर भी रहे, हालांकि बाद में उनमें बड़ा बदलाव आया। मंडल के अध्यक्ष यशवीर आर्य ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए क...