भागलपुर, फरवरी 23 -- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वहीं बच्चों ने बापू के भजन, रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णव जन का गान किया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि बा साधारण, सरल, सहनशील, दृढ़ निश्चयी और कर्तव्यनिष्ठ महिला थीं। जो महात्मा गांधी की पत्नी होने के साथ स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण सहयोगी थी। कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी के नेतृत्व में सभी छात्राओं ने आत्मविश्वास तथा आत्मरक्षा के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...