मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी का त्याग व समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना जो सर्वस्व निछावर किया, उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन परिवार समिति के खादी भंडार परिसर स्थित कार्यालय में रविवार को कस्तूबा गांधी और मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने यह बात कही। इन्होंने बताया कि गांधी व आजाद देश के लिए समर्पित रहे। मौके पर शंकर सिंह, अभिलाषा कुमारी, बुलेट ठाकुर, आशुतोष कुमार सिंह, निभा कुमारी, मनीष मिश्रा, नेहा राय, संतोष राय, राकेश कुमार मिश्रा व अन्य ने इन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...