महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। सहायक शिक्षा निदेशक चित्रकूटधाम मंडल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चरखारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए वार्डन को सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षा के स्तर में भी सुधार के निर्देश दिए गए। शनिवार को सहायक शिक्षा निदेशक चित्रकूटधाम मंडल रती वर्मा ने बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चरखारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी का ढेर लगा होने पर नाराजी जाहिर की गई। बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा ने कहा कि बालिका शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसर की नियमित सफाई के साथ कचरा निस्तारण की व्यवस्था होनी चाहिए। इंसेट कंपोजिट विद्यालय करहरा कलां के सु...