कोडरमा, अगस्त 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने घर से आए अपने भाइयों को रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी मिठाई खिलाकर स्नेह व सहयोग का वचन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्डेन सह प्राचार्य उषा टोपनो व लेखापाल हुस्न आरा ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर की। दोनों ने रक्षा बंधन को भारतीय संस्कृति का अद्वितीय पर्व बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की सफलता में चांदनी कुमारी, अनु कुमारी, करिश्मा कुमारी, ममता कुमारी, सुमन कुमारी, मुस्कान कुमारी, ललिता कुमारी, अंजू कुमारी, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.