शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने थाना जैतीपुर पुलिस के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जैतीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की मैस व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली गई। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...