गिरडीह, जनवरी 29 -- देवरी। देवरी के जमडीहा गांव के पास अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर छठी कक्षा में पढ़नेवाली एक छात्रा अपने गांव चली गई। दोपहर दो बजे के भोजन में छात्रा के अनुपस्थित रहने के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गयी। बाद में वहां पढ़नेवाली अन्य छात्राओं के सहयोग से देवरी स्कूल के कर्मियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से उक्त छात्रा को बुधवार को सकुशल उसके घर से बरामद कर लिया। इस संबन्ध में विद्यालय की सह वार्डेन गीता कुमारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को करीब नौ बजे सुबह के नाश्ता के बाद यह छात्रा संभवतः विद्यालय के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बाहर चली गयी। दोपहर के भोजन के समय उसकी उपस्थिति नहीं रहने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी। खोजबीन में उसके घर चले जाने की सूचना मिली। मामले की सूचना के...