लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- बंगलादेश में हुई दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को कस्ता चौराहे पर हिन्दू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बंगलादेश का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन सनातन धर्म के बैनर तले आयोजित किया गया था। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता लखीमपुर मैगलगंज मार्ग के कस्ता चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। इस कार्यक्रम में भारतीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्ता पुलिस चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी और आरक्षी अनुज ...