मेरठ, मार्च 19 -- इंचौली। कस्तला-नबीपुर गांव के जंगल से बदमाशों ने तीन ट्रांसफार्मरों से कॉपर व ऑयल चोरी कर लिया। सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इंचौली क्षेत्र के कस्तला-नबीपुर गांव के जंगल में सोमवार रात बदमाशों ने अलग-अलग स्थान पर ट्यूबवेल के पास लगे तीन ट्रांसफार्मरों को खोलकर कॉपर व ऑयल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि चार महीनों के अंदर चोरी की यह तीसरी वारदात हुई। इससे पूर्व बदमाश कई किसानों के ट्यूबवैल के उपकरण चोरी करके ले गए थे। इसके अलावा आठ दिन पूर्व भी बदमाशों ने ट्रयूबवैल के उपकरण चोरी किए थे। मामले की तहरीर इंचौली पुलिस को तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.