नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने अलग-अलग मामलों में सोना, आईफोन और ड्रोन की तस्करी कर रहे लोगों को पकड़ा। पहले मामले में कस्टम विभाग ने बैंकॉक से दिल्ली आए यात्री को 282 ग्राम सोने के साथ पकड़ा है। यात्री यह सोना अपने जूते में छिपाकर लाया था। दूसरे मामले में दुबई से लौटे एक यात्री को ड्रोन और आईफोन के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से आठ ड्रोन और छह आईफोन-16 प्रो मैक्स बरामद हुए। यात्री बैग में छिपाकर यह सामान ले जा रहा था। तीसरे मामले में कस्टम विभाग ने कोलकाता से दिल्ली आए यात्री को सोने की तस्करी में पकड़ा है। उसके पास से 473 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिस पर मर्करी कोट चढ़ाकर उसने ट्राली बैग की रॉड में छिपाया गया था। एक अन्य मामले में कोची से आए एक यात्री को टर्मिनल-2 पर 1.1 किलो सोने के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.