समस्तीपुर, जनवरी 15 -- समस्तीपुर। ताजपुर थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान बेरहमी से पिटाई के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले को प्रथम दृष्टया सही पाया है। वहीं इस मामले में बड़ी कारवाई करते हुए ताजपुर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, अनुसंधानकर्ता राजवंश कुमार और एक सिपाही राहुल कुमार शामिल है। पीड़ित मनीष का आरोप था की दुकान मालिक जकी अहमद की शिकायत पर पुलिस ने दुकान में काम करने वाले तीन कर्मी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर सभी को बॉन्ड पर छोड़ दिया था। इससे पहले 31 दिसम्बर को पहले दुकानदार के द्वारा दुकान की छत पर तीनों की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.