रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया। यह घटना तब घटी, जब थड़पखना के रहने वाले सुनील श्रीवास्तव (56) ने ई-कॉमर्स कंपनी ईकार्ट से संबंधित समस्या के समाधान के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा। श्रीवास्तव ने बताया कि छह अक्तूबर को उनके पास एक पार्सल आने वाला था, लेकिन उसमें पिन कोड की गलती के कारण उन्होंने गूगल ऐप से सर्च कर एक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। कॉल पर अभिषेक नामक व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने उन्हें अपने व्हाट्सऐप नंबर से एक एपीके नामक ऐप भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। भरोसा दिलाने के लिए ठग ने उन्हें दो रुपये एक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा, जो फेल हो गया। इसके बाद उसने पीड़ित से उनका मोबाइल स्क्रीनशॉट मांगा। स्क्रीनशॉट भेजते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.