गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी को देखते हुए कसौधन समाज की ओर से रविवार को शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर पनशाला शुरू की गई है। चिनिया रोड ओल्ड आईटीआई के पास, रूप वस्त्रालय मेन रोड के पास और भवानी अखड़ा रांकी मुहल्ला देवी धाम के समीप पनशालाओं का उद्घाटन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल, कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, संरक्षक रघुवीर कश्यप और पृथ्वीनाथ कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अध्यक्ष उमेश ने कहा कि समाज द्वारा हर वर्ष भीषण गर्मी में प्यासों के लिए पनशाला चलाई जाती है। प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि अगर संभव हो तो अपने घर या दुकान के बाहर पनशाला लगाकर दूसरों की सेवा करें ताकि गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके। उक्त अवसर पर जय किशोर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.