बरेली, फरवरी 12 -- विंडरमेयर थिएटर फेस्टिवल में बुधवार को अभिषेक मजूमदार के लिखे और निर्देशित नाटक कौमुदी का मंचन हुआ। अपने कसे कथानक और दमदार अभिनय से नाटक दर्शकों को बांधे रखता है। असरदार स्टेज और लाइट डिजाइन के साथ कुमुद मिश्रा, शुभ्राज्योति बराट, गोपात दत्त और संदीप शिखर जैसे रंगमंच के मंझे हुए कलाकार इस नाटक का खास आकर्षण रहे। अभिषेक मजूमदार ने एक ऐसी चांदनी रात को सूत्र बनाया है, जिसमें कृष्ण अर्जुन को सत्य और ज्ञान के शिखर पर ले जाकर खड़ा कर देते हैं। यही चांदनी रात हमें 1960 के दशक के इलाहाबाद में पहुंचा देती हैं, जहां एक बूढ़ा और लगभग नेत्रहीन हो चुका एक्टर सत्यशील (कुमुद मिश्रा) बरसों से एकलव्य की भूमिका निभाता रहा है और अब उसे रिटायर हो जाना है। मगर रिटायरमेंट से पहले सत्यशील तीन अंतिम तीन शो करने वाला है। इसके बाद उसकी जगह परितो...