बलिया, दिसम्बर 31 -- भीमपुरा। रामकरण इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व.रामसागर सिंह स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन का क़्वार्टर फ़ाइनल मैच बेल्थरारोड बनाम कसेसर के बीच खेला गया। जिसमें बेल्थरारोड की टीम ने सात विकट से कसेसर की टीम को हराकर सेमी फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक गोरख पासवान ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर बेल्थरारोड की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कसेसर की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 84 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी बेल्थरारोड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली।इस तरह से बेल्थरारोड की टीम ने सात विकट से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल के अगले मुकाबले के लिए अपनी जग...