कौशाम्बी, मार्च 15 -- चायल विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा निवासी हरविंद्र सिंह यादव कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। उनकी बेटी शालिनी यादव उर्फ शालू का उत्तर प्रदेश कांस्टेबल वर्ष 2023 में चयन हुआ है। शुक्रवार को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में ग्राम प्रधान सुखलाल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार यादव दर्जनों ग्रामीणों के साथ बेटी के घर गए और फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत किया। इस मौके पर मदन सिंह, अमर सिंह, राकेश कुमार, शिक्षक धीरेंद्र सिंह, बेटी के चाचा गब्बा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.