चतरा, फरवरी 2 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । संत शिरोमणि रैदास बाबा का 649वां जयंती हर्षोल्लास के साथ टंडवा प्रखंड के कसियाडीह और खधैया में मनाया गया।, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय व जिला परिषद सदस्या देवंती देवी उपस्थित थे। सर्वप्रथम कसियाडीह से सका नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ों माता, बहने शामिल हुई। मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल लेकर पूजा स्थान में स्थापित किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गयी। उपस्थित अतिथियों ने संत शिरोमणि रैदास बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही विधायक कुमार उज्जवल दास ने संत रैदास के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत रविदास मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के एक...